थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत भीतरी में रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में कर्मकांड कराने वाले की मौत हो गई। सोमवार की सुबह गांव के पूर्वी छोर पर गोमती नदी के किनारे स्थित डीह बाबा मंदिर परिसर में उसका शव पाया गया। परिजनों ने पुलिस को बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
भीतरी ग्राम पंचायत निवासी दिवाकर मिश्र (49) रविवार की शाम घर से पूरब गोमती नदी के किनारे स्थित डीह बाबा मंदिर पर अपने कुछ मित्रों के साथ गए थे। रात में वह घर नहीं लौटे। सुबह घरवालों ने तलाश शुरू की। इस बीच छोटे भाई पद्माकर मिश्र की उन्हें डीह बाबा मंदिर परिसर में अचेत हाल में देखकर सूचना घरवालों को दी। मौके पर पहुंचकर निजी चिकित्सक ने जांच की तो दिवाकर की मौत हो चुकी थी। पत्नी सुमन मिश्रा दहाड़े मारकर रोने लगी। पुत्र शिवम (16) और सत्यम (14) का भी रो-रोकर बुरा हाल था। आर्थिक रूप से कमजोर दिवाकर मिश्र कर्मकांड कराकर परिवार की जीविका चलाते थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।