फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के अपहरण की बात से तनाव, फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। भटहर गांव में लड़की के अपरहण की सूचना पर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाजार में जुटी भीड़ को खदेड़ दिया। एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स तौनात कर दी गई है।
विज्ञापन

भटहर गांव मे एक पक्ष की लड़की एक साल पहले एक युवती दूसरे समुदाय के युवक के साथ मुंबई चली गई थी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते दस दिन पहले दोनों घर पहुंचे तो लड़की अपने माता-पिता के घर आ गई। मंगलवार की रात लड़की अचानक फिर गायब हो गई तो उसके परिवार के लोगों ने दूसरे पक्ष पर युवती के अपहरण का आरोप लगा दिया। सुबह पहुंची पुलिस लड़की को आरोपी के घर से बरामद कर थाने ले आई। यह जानकारी होते ही लड़की पक्ष के लोग इकट्टा होने लगे और तनाव बढ़ गया। दोनों पक्ष आमने सामने आने की स्थिति में हो गए। भटहर बाजार में तनाव को देखते हुए पहुंची पुलिस ने लोगों की भीड़ को खदेड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। दोनों पक्षों को बुलाकर घटना की तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें