फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता, पत्नी और बेटे के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के काशी प्रांत इकाई के मंत्री पूर्व सभासद मनीष सेठी, उनकी पत्नी छाया सेठी और पुत्र मानिक सेठी के खिलाफ मारपीट और रंगदारी मांगने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पंजाबी मार्केट निवासी सरदार तरनजीत सिंह की तहरीर पर की है।
विज्ञापन

तरनजीत सिंह ने मंगलवार की देर रात शहर कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि पंजाबी मार्केट निवासी मनीष सेठी अवैध शराब, देह व्यापार व ऑनलाइन जुआ का धंधा चलाते हैं। बीते 12 अप्रैल कालोनी के कई लोगों ने इसकी तो पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब बरामद कर उनके बेटे को गिरफ्तार किया था। इसी बात से खुन्नस खाए मनीष सेठी 25 मई की शाम सात बजे अपनी पत्नी छाया सेठी, पुत्र मानिक सेठी और चार अज्ञात लोगों के साथ धारदार हथियार के बल पर पंजाबी मार्केट में स्थित दुकान संख्या -64 पर कब्जा कर लिया। रंगदारी की मांग की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। यह घटना मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । कोतवाल प्रभारी पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि तरनजीत की तहरीर आरोपियों के खिलाफ रंगदारी मांगने, बलवा, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें