गड़ियवा में शुक्रवार की रात जमीन पर सो रही युवती को सर्प ने डंस लिया। परिवार के लोग उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
गड़ियवा निवासी सोनी (22) पुत्री सिकंदर अपने कमरे में जमीन पर सो रही थीं। परिवार के लोगों के मुताबिक रात करीब एक बजे सोनी को सर्प ने डंस लिया। जिसके चलते वह बदहवाश हो गई। आनन-फानन में परिवार के लोग उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। डाक्टरों ने इलाज शुरू किया। इस बीच इलाज के दौरान सोनी की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।