फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआई टैग से इमरती को अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलेगा : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ शाही किले में बुधवार को जौनपुर महोत्सव के समापन कार्यक्रम में पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय उत्पादों की खूब प्रशंसा की। इस दौरान कहा कि इमरती को जीआई टैग मिलने से अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां की जनता को भी इसके प्रचार-प्रसार के लिए कुछ करना चाहिए। जैसे लोग जब किसी से मुलाकात करने जाते हैं तो इमरती गिफ्ट लेकर जाते हैं। यहां का प्रसिद्ध इत्र भी दीजिए, जिससे इसकी सुगंध देश के कोने-कोने में फैले। मुख्यमंत्री दोपहर बाद 3.33 बजे स्टेज पर आए। 3.47 बजे से 4.10 बजे तक 23 मिनट के संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश में 6 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड के जरिये मुफ्त इलाज का लाभ दिया जा रहा है। 56 लाख गरीबों को आवास दिए गए। एक करोड़ परिवार को बिजली के मुफ्त कनेक्शन दिए गए। 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया। मुख्यमंत्री ने जौनपुर के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि जौनपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए पैसे की कमी नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव को कार्यों के लिए मास्टर प्लान तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश रोज नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। सामूहिक विवाह के जरिये गरीब बेटियों के हाथ पीले करके मुख्यमंत्री उनके जीवन में बदलाव ले आए हैं। गरीबों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आवास देकर गर्व से जीना सिखाया है। नगर पालिका परिषद जौनपुर में अकेले 12 हजार लोगों को पीएम आवास दिया गया। कार्यक्रम का संचालन लखनऊ के सतीश आनंद व जौनपुर के सलमान शेख ने किया। मंच पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्र, निषाद पार्टी से शाहगंज विधायक रमेश सिंह, अपना दल एस से मड़ियाहूं विधायक डाॅ. आरके पटेल, एमएलसी बृजेश सिंह, पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, पूर्व विधायक डाॅ. हरेंद्र प्रसाद सिंह, दिनेश चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।
मंच पर आने से पूर्व देखी प्रदर्शनी-जौनपुर महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि आए मुख्यमंत्री ने मंच पर आने से पूर्व किले में लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, कृत्रिम अंग दिए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों के साथ ही एनआरएलएम के समूहों को दी जाने वाली धनराशि के चेक दिए। मुख्यमंत्री ने बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। इस दौरान बच्चों को उन्होंने चॉकलेट भी दी।
विज्ञापन

अप्रैल से सामूहिक विवाह में मिलेंगे एक लाख रुपये : सीएम
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को नए वित्तीय वर्ष से सामूहिक विवाह में एक लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मेधावी बेटियों को स्कूटी दी जाएगी। इसके साथ ही जीरो पावर्टी के लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

जौनपुर में आयोजित सामूहिक विवाह के मंच से उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के जीवन स्तर को उठाने के लिए जीरो पावर्टी के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए काम किया जाएगा। ऐसे लोगों के लिए आवास, शौचालय, पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें