फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पाक से बाघा बार्डर पहुंचा घुरहु का शव, अब घर लाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। केंद्रीय गृहमंत्रालय की पहल पर बृहस्पतिवार को कराची जेल से बसीरहा गांव निवासी घुरहू का शव भारत सरकार को अमृतसर के अटारी बाघा बार्डर पर सौंप दिया गया। शव को बार्डर के पास मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। गुजरात सरकार के मत्स्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इधर, डीएम ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर घुरहु के घर भेजा। कुछ दिनों में परिवार को आवास दिलाया जाएगा। मत्स्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार घुरहू का शव बृहस्पतिवार को दोपहर में पाकिस्तान से लगी भारत की अटारी बाघा बार्डर पर पहुंच गया।उसके शव को सेना द्वारा मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया गया है। घुरहू गुजरात प्रांत में एक निजी फर्म के अधीन मछली पकड़ने का काम कर रहा था। इसलिए शव को लेने का अधिकार गुजरात सरकार के मत्स्य पालन विभाग को दिया गया है। हालांकि घुरहु उत्तर प्रदेश का निवासी है, इसलिए उसका पार्थिव शरीर यूपी आना है। मछली पालन विभाग के अधिकारी शव लेकर अपने गुजरात जाएंगे। जहां से कार्य स्थल पर पहुंच कर कंपनी को सौंपेंगे। तब शव कंपनी द्वारा बसिरहा गांव स्थित घुरहु के आवास पर लाया जाएगा।
विज्ञापन

परिवार की होगी हर संभव मदद - डीएम
मछलीशहर। जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह ने कहा है कि मृतक घुरहु के परिवार की संवेदनशीलता बरतते हुए हर तरह से मदद की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का निर्देश है कि ऐसे लोग जो गरीब है जो जीरो पॉवर्टी के अंतर्गत आते हैं। उनका सत्यापन कराया जाए तथा उनको विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।
इसी क्रम में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जिसके अंतर्गत तहसीलदार, मत्स्य अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी को सत्यापन के लिए घुरहु के गांव भेजा जा रहा है। जैसे ही शव आएगा, परिवार को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सुविधाएं दी जाएंगी। इसके साथ ही परिवार की आर्थिक स्थितियों और परिस्थितियों का अध्ययन करते हुए मृतक के परिवार को अन्या योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें