एक वर्ष से अधिक समय से रुके मानदेय से नाराज बिजली के संविदा कर्मियों ने मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कर्मचारियों ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, डीएम और अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना से रुका मानदेय दिलाने की मांग की।
मौजूदा समय में कुल 133 संविदा कर्मी काम करते हैं। संतराम यादव ने कहा कि विद्युत वितरण निगम के जिम्मेदार अधिकारी संविदा कर्मचारियों का हक मार रहे हैं। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को समय से उनका पारिश्रमिक नहीं मिल रहा है, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो रहा है।