फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 1500 मीटर की दौड़ में प्रियांशु, 100 में खुशी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के आदर्श इंटर कॉलेज रेहारी में मंगलवार को स्व.राम बहाल यादव स्मृति खेलकूद का आयोजन किया गया। इस दौरान 1500 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में प्रियांशु कुमार प्रथम व विवेक यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर की दौड़ में प्रियांशु कुमार प्रथम व अनीस अंसारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के 100 मीटर की दौड़ में खुशी विश्वकर्मा ने प्रथम व शिखा कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


गोला फेंक बालिका वर्ग में महिमा प्रथम व शिप्रा बरनवाल द्वितीय, जेवलिन थ्रो बालक वर्ग में आशुतोष कुमार प्रथम, अखिल कन्नौजिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त सीडीओ रामधनी राम ने विजेता व उपविजेता को पुरस्कार प्रदान किया। खेल प्रतियोगिता से पूर्व सलोनी, गौरी, रिया, लाडो ने स्वागत गीत के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस दौरान प्रबंधक वीरेंद्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष प्रो.विनोद कुमार सिंह, पूर्व प्रबंधक राम नारायण सिंह, कालिका सिंह, शोभनाथ सिंह, उपस्थित रहे। संचालन देवेंद्र यादव व साहब चौबे ने किया। प्रधानाचार्य गजराज सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें