ब्लाक मुख्यालय पर हुई गोष्ठी में गुरुवार को सुइथाकला और खुटहन ब्लाक के प्रधानों और कर्मचारियों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस मौके पर जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने बताया कि पंचायत के अधिकार क्षेत्र में 29 विभागों के विकास कार्य शामिल हैं, जिनका क्रियान्वयन सुचारु रूप से नहीं हो पा रहा है।
गांव के हर परिवार को अब शौचालय से लाभान्वित किया जा सकता है। श्रम विभाग के पंजीकृत मजदूरों को विभिन्न योजनाओं की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इसमें इंदिरा और लोहिया आवास, शादी अनुदान, दुर्घटना बीमा आदि शामिल हैं।
कहा कि खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत प्रत्येक परिवार को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए फार्म भरना जरूरी है। इस मौके पर सुइथाकला के बीडीओ सुभाष चंद्र सरोज, सीडीपीओ रजावती देवी, पशु चिकित्साधिकारी चंद्रभान, एडीओ एसटी महेंद्र कुमार, एडीओ पंचायत त्रिभुवन यादव, प्रधान संघ के अध्यक्ष श्याम बहादुर यादव, आदि मौजूद रहे।
बरसठी: डीएम के निर्देश पर ब्लाक सभागार में रामपुर और बरसठी ब्लाक के प्रधानों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त श्रम मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी ने कहा गया कि विकास कार्यों को समय से पूरा कराया जाए।
जो ग्राम प्रधान ग्राम विकास अधिकारी कार्यों के प्रति लापरवाही करेगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बीडीओ रामपुर बेचन राम, जेई विजय कुमार सिंह, एआर विनोद कुमार अभय तिवारी, ब्लाक कर्मचारी सहित सेक्रेटरी रहे।
धर्मापुर: करंजाकला और धर्मापुर के प्रधान और ग्राम विकास अधिकारियों को श्रम आयुक्त पीएन दुबे ने विकास संबंधी योजना के बारे में बताया। जिला सेवा योजना अधिकारी राजीव सिंह, बीडीओ पीसी पटेल, ममता मालवीय, एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार, प्रधान संघ के अध्यक्ष लालचंद्र यादव आदि थे। खेतासराय: शाहगंज सोंधी ब्लाक के आयोजित प्रशिक्षण शिविर में डीडीओ तेज प्रताप मिश्र ने प्रधान और ब्लाक अधिकारियों को विकास योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर अशोक यादव, मोहम्मद शाहिद, राकेश, गयासुद्दीन आदि रहे।