फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्तीगंज रेलवे स्टेशन पर युवकों ने रोकी ट्रेन

Thu, 12 Feb 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 सेना भर्ती के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग को लेकर इलाके के युवकों ने बुधवार को जौनपुर-औड़िहार पैसेंजर को मुफ्तीगंज स्टेशन पर रोक दिया।
विज्ञापन


 औड़िहार से चलकर जौनपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन को युवकों ने एक घंटे आठ मिनट तक रोके रखने के बाद स्टेशन मास्टर को अपनी मांगों से जुड़ा पत्रक सौंपा। पत्रक में युवकों ने कहा कि 13 फरवरी को गाजीपुर में होने वाली सेना भर्ती के लिए जौनपुर से स्पेशल ट्रेन चलाई जानी चाहिए।

बुधवार को सुबह आठ बजे के आसपास औड़िहार-जौनपुर पैसेंजर मुफ्तीगंज स्टेशन पर पहुंची थी। इसी समय भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवक स्टेशन पर पहुंच गए और ट्रेन को रोककर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


युवाओं का कहना था कि वे लोग जिस भर्ती के लिए इतने दिनों से तैयारी कर रहे हैं, उसमें ट्रेन के अभाव में अधिकतर शामिल नहीं पाएंगे। भर्ती के लिए स्पेशल ट्रेन चलवाने की बात सरकार ने कही थी।

 वह अखबारों में छपी भी थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। गाजीपुर भर्ती में भाग लेने के लिए जिले से लगभग 15 हजार छात्र जाएंगे। ट्रेन के अभाव में हमारा भर्ती में पहुंच पाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन


 इस दौरान युवकों ने काफी शोरशराबा भी किया। एक घंटे आठ मिनट तक ट्रेन को रोकने के बाद युवकों ने स्टेशन मास्टर दिलीप सिन्हा को अपनी मांगों से संबंधित पत्रक सौंपा। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई।

 स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी। जानकारी मिलते ही स्टेशन पर सुरक्षा के लिहाज से आरपीएफ जीआरपी की तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें