क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने 7 फरवरी को एसपी डा. कौस्तुभ को तहरीर देकर आरोप लगाया। कहा कि एक स्वर्ण व्यवसायी ने अपने प्रेम का झांसा देकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी जमीन हड़प ली है। साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसपी डा. कौस्तुभ के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
एक गांव निवासी विवाहिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके घर के पास खुटहन थाना क्षेत्र निवासी एक स्वर्ण व्यवसायी सोने चांदी की दुकान चलाता है। उसने पति से दोस्ती कर घर आना जाना शुरू कर दिया। बाद में झांसा देकर पति और उसकी मां के नाम की सारी संपत्ति अपने व अपने भाई के नाम रजिस्ट्री करवा ली। इलाज के दौरान उसके पति की 4 अक्तूबर को मौत हो गई। स्वर्ण व्यवसायी ने साजिश के तहत उसकी मांग भर कर उसे पत्नी बनाने का धोखा दिया।
27 अक्तूबर की रात स्वर्ण व्यवसायी अपने दो अन्य साथियों के साथ आया और कैंची से धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। स्वर्ण व्यवसायी ने एक दूसरी औरत से शादी भी कर ली है। उसकी कथित पत्नी मोबाइल पर फोन कर धमकी दे रही है। स्वर्ण व्यवसायी 30 हजार रुपये रकम को देकर 10 फीसद मासिक ब्याज लगाकर 22 लाख रुपये की मांग कर रहा है। वह उसे और उसक बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने खुटहन इमामपुर गांव निवासी राम जियावन के पुत्रगण प्रदीप सोनी, प्रमोद सोनी व पुत्री लक्ष्मी सोनी समेत एक अज्ञात के खिलाफ संबधित धाराओं मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।