फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: स्कूल से घर जा रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, गांव के ही दो युवकों के खिलाफ मुकदमा 

Tue, 09 Nov 2021 11:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

छुट्टी होने के बाद किशोरी पैदल घर लौट रही थी। रास्ते में सुनसान जगह पर गांव के दो युवकों ने उसे धमकाकर जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया। अारोप है कि दूसरे गांव में एक खंडहर नुमा खाली मकान में ले गए अौर दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को स्कूल से घर लौट रही 15 वर्षीय छात्रा को गांव के ही दो युवकों ने जबरन अपनी बाइक पर खींच लिया व अन्यत्र लेकर चले गए। आरोप है कि दूसरे गांव में सुनसान स्थान पर खंडहर नुमा मकान में दोनों ने उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता की हालत खराब होने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


होश आने पर पीड़िता ने घर जाकर घरवालों को आपबीती सुनाई। परिवार के लोगों ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में कहा गया है कि 15 वर्षीय किशोरी गांव के ही एक विद्यालय में पढ़ती है। छुट्टी होने के बाद वह पैदल घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में सुनसान जगह पर गांव के दो युवक बाइक के साथ खड़े मिले।

सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर युवकों ने उसे धमकाया और जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया। वे उसे दूसरे गांव में एक खंडहर नुमा खाली मकान में ले गए। जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच छात्रा अचेत हो गई। हालत गंभीर देख दोनों फरार हो गए।
विज्ञापन


होश में आने के बाद पीड़िता पैदल घर लौटी। प्रभारी निरीक्षक जफराबाद योगेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें