पीड़िता की तहरीर के मुताबिक, करीब एक महीने पहले उसके प्रेमी यानी सहेली के भाई ने उसे मिलने के लिए एक स्थान पर बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो प्रेमी ने जबरन दुष्कर्म किया। वहीं उसका साथी वीडियो बनाता रहा। बाद में उसने भी डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। पीड़िता इस घटना से इतनी डरी कि घर में भी किसी को कुछ नहीं बताया। इसी बीच दो दिन पहले सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल हो गया। तब पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। शनिवार को थाने में सहेली के भाई यानी प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ तहरीर दी।
ये भी पढ़ें:
'मेरी बेटी को इंसाफ दीजिए साहेब', पुलिस आयुक्त से मिलकर बिलख पड़ीं आकांक्षा दुबे की मां
इधर, वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही 12वीं में पढ़ने वाले प्रेमी ने खुदकुशी करने के लिए विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग उसे वाराणसी ले गए। पुलिस ने उसे अस्पताल से हिरासत में लिया है। जबकि दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि एक माह पहले दो किशोरों ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। वीडियो वायरल होने पर एक आरोपी विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसे उपचार के लिए वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नामजद एक किशोर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।