फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अति कुपोषित बच्चों को स्वस्थ बनाने के लिए दी जाएगी फ्री दुधारू गाय

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में 30 सितंबर तक चलने वाले राष्ट्रीय पोषण माह में चिह्नित होने वाले अति कुपोषित बच्चों को स्वस्थ बनाने के लिए उनके परिवार को गौशाला से निशुल्क दुधारू गाय दी जाएगी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ऐसे लोगों की सूची बनाने में जुट गया है, जो गाय लेने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन

वर्तमान समय में जिले में 11 हजार 744 अति कुपोषित बच्चे हैं। पिछले दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री ने पोषण माह मनाने के संबंध में निर्देश दिया था। गाय होने से यह परिवार बच्चों को गाय का दूध और घी आसानी से दे सकेंगे। निर्देशों के अनुपालन की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए पहले पांच वर्ष से कम बच्चों का वजन किया जा रहा है। इसमें अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित करने का कार्य उनकी सूची बनाई जाएगी। इसके बाद दुधारू गाय लेने के इच्छुक अति कुपोषित बच्चों के परिवार को गाय दी जाएगी।
सीएम ने पिछले दिनों वीडियो कांफ्रेसिंग में राष्ट्रीय पोषण माह में चिह्नित होने वाले अति कुपोषित बच्चों के इच्छुक परिवार को गौशाला से निशुल्क गाय देने की बात कही गई थी। जिसके कम में अति कुपोषित बच्चों के चिह्नित होने के बाद उनके इच्छुक परिवार को दुधारू गाय दी जाएगी। -राकेश कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी।
विज्ञापन

डीपीओ ने किया उचौरा आंगनबाड़ी केंद्र की जांच
जौनपुर। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रो पर राष्ट्रीय पोषण माह चल रहा है। मंगलवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने मुंगराबादशाहपुर ब्लाक के उचौरा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंच कर जांच किया। इस दौरान उन्होंने पहले आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में लगाए गए पौधों को देखा। इसके बाद खुद अपने सामने बच्चों का वजन कराते हुए पोषाहार वितरित करवाया। इस दौरान ग्राम प्रधान, मुख्य सेविका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें