फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार के विकास के लिए संकल्पित रहेगा एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दीवानी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण मंगलवार को हुआ। बार सभागार में हुए समारोह के मुख्य अतिथि यूपी बार कौंसिल के सदस्य प्रशांत सिंह अटल ने बार की एकजुटता पर बल दिया। नए पदाधिकारियों ने बार के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रशांत सिंह अटल ने अधिवक्ताओं का हर बड़े आंदोलन और परिवर्तन का सूत्रधार बताया। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर संविधान निर्माण और आज तक हर बड़े आंदोलन का सूत्रधार अधिवक्ता होता है। वह महावत की तरह सब को नियंत्रित करता है। उन्होंने जूनियर से लेकर सीनियर अधिवक्ताओं को मेडिक्लेम, मृत्यु उपरांत धनराशि आदि योजनाओं के बारे में बताया।
समारोह में चुनाव अधिकारी आरपी सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए समर बहादुर यादव, उपाध्यक्ष अरुण प्रजापति, वेद भूषण शर्मा, मंत्री भूपेंद्र चंद्र रघुवंशी, संयुक्त मंत्री कमलेंद्र यादव, उपमंत्री दान बहादुर यादव, शैलेश मिश्र, लेखा निरीक्षक शरद जायसवाल ने शपथ ग्रहण कराया। सदस्य कार्यकारिणी के लिए मंजीत कौर, विनोद प्रजापति, अनिल गुप्ता, आशीष उपाध्याय, विकास चतुर्वेदी, राजकुमार यादव, रामदेवल यादव ने शपथ ली। अध्यक्ष समर बहादुर यादव ने बार के विकास की रुपरेखा बताई। कहा कि शौचालय, लाइब्रेरी, पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाएगी। अधिवक्ता ऐसा कार्य न करें, जिससे गरिमा को ठेस पहुंचे। इस अवसर पर दुष्यंत सिंह, संतोष श्रीवास्तव, अजीत सिंह, अवधेश सिंह, रवींद्र विक्रम सिंह, बृजेश सिंह रघुवंशी, हंसराज चौधरी, प्रवीण सिंह, विनोद श्रीवास्तव, प्रमोद दुबे, सर्वेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें