फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश रैना ने बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन: खाया बाटी-चोखा, प्रशंसकों को ऑटोग्राफ भी दिए; सैर-सपाटे पर निकले

Fri, 16 Oct 2026 01:10 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना बीती रात जौनपुर प्रीमियर लीग के समापन समारोह में शामिल होने के बाद काशी पहुंचे। उन्होंने यहां एक रेस्टोरेंट में बनारस के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया। 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में सुरेश रैना। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना बुधवार देर रात जौनपुर से वाराणसी पहुंचे तो काशी के पारंपरिक जायके के मुरीद हो गए। शहर पहुंचने के बाद वह बाटी-चोखा रेस्टोरेंट में स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेने पहुंचे। यहां उन्होंने बनारसी अंदाज में पारंपरिक भोजन का आनंद लिया। उनके वाराणसी पहुंचने की जानकारी मिलने पर कुछ लोग उनसे मिलने के लिए रेस्टोरेंट भी पहुंचे। जौनपुर प्रीमियर लीग के समापन समारोह में शामिल होने के बाद रैना का काशी आगमन चर्चा में रहा।

विज्ञापन


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित जौनपुर प्रीमियर लीग के फाइनल में रैना की मौजूदगी खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास रही। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। मैदान पर कुछ गेंदें खेलीं और प्रशंसकों को ऑटोग्राफ भी दिए। आयोजकों की पहल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराती हैं।

Trending Videos

यूपी में रणजी टीमों की संख्या बढ़ाने पर जोर
रैना ने उत्तर प्रदेश में एक से अधिक रणजी टीमें बनाने की जरूरत बताई। उनके अनुसार, प्रदेश में क्रिकेट प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त अवसर और प्रतिस्पर्धी मंच मिलना जरूरी है। उन्होंने नियमित अभ्यास, अनुशासन और फिटनेस को सफलता का आधार बताया। उनके विचार में स्थानीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने और बड़े मंच तक पहुंचने में मदद कर सकती हैं।
विज्ञापन

काशी के जायके का लिया आनंद
क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के बाद रैना ने बनारस के खानपान का स्वाद लिया। बाटी-चोखा रेस्टोरेंट में उन्होंने पारंपरिक देसी व्यंजनों का आनंद उठाया। काशी के स्थानीय जायके के प्रति उनका यह रुझान लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। जौनपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता में भागीदारी के बाद वाराणसी में उनके इस अंदाज ने खेल और खानपान दोनों के शौकीनों का ध्यान खींचा। उन्होंने बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें