फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट के इंतजार में अटका फोरलेन का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में पचहटिया से सीहीपुर तक बनने वाले फोरलेन का निर्माण बजट के अभाव में ठप हो गया है। पहले जून महीने तक ही फोरलेन का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य था। अब इस महीने में बजट मिल गया तो अगस्त या फिर सितंबर तक काम पूरा होने की उम्मीद है। जौनपुर शहर में पचहटिया से सीहीपुर तक और मुंगराबादशाहपुर में साढ़े चार किलोमीटर सड़क को फोरलेन बनाने के लिए शासन स्तर से 100 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। इसमें से 60 करोड़ रुपये कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को मिल चुके हैं। अभी 40 करोड़ रुपये और मिलने का इंतजार हो रहा है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि जितना बजट मिला है, उससे कहीं अधिक काम हो चुका है।
विज्ञापन

जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग को फोरलेन बनाने का काम पिछले साल से ही चल रहा है। पचहटिया से सीहीपुर और मुंगराबादशाहपुर में प्रयागराज मार्ग पर साढ़े चार किमी सड़क निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड दो को दी गई है। शहर में सड़क निर्माण का काफी काम पूरा हो गया है। जगह-जगह डिवाइडर, पटरी और नाली का निर्माण कार्य नहीं हो सका है। सड़क निर्माण जून माह में ही पूरा करने का लक्ष्य था। पहली किस्त के रूप में मिले 60 करोड़ रुपये खर्च कर लिए गए हैं। दूसरी किस्त की मांग की गई, लेकिन दूसरी किस्त आने में देर होने से निर्माण कार्य की रफ्तार भी धीमी होती गई। इसके चलते निर्धारित समय पर फोरलेन सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। पचहटिया, सिपाह, जेसीज चौराहा होते हुए पालिटेक्निक, नईगंज से सीहीपुर तक सड़क निर्माण कार्य हुआ है, लेकिन पटरी, जल निकासी के लिए नाली व डिवाइडर का निर्माण नहीं हो सका है। इसी बजट में जौनपुर- प्रयागराज मार्ग पर मुगराबादशाहपुर में बुढ़िया का इनारा तक साढ़े चार किलोमीटर सड़क का निर्माण होना है। वहां भी अभी दो किलोमीटर सड़क बनाकर छोड़ दी गई है।
लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड दो के अधिशासी अभियंता जैनूराम का कहना है कि शहर और मुंगराबादशाहपुर में फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में में 60 करोड़ रुपये मिले थे। इस धनराशि से काफी कार्य पूरा हो चुके हैं। दूसरी किस्त करीब 40 करोड़ की मांग शासन से की गई है। यह धनराशि प्राप्त होते ही निर्माण कार्य तेज कर दिया जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो अगस्त तक काम पूरा करा लिए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें