फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पहिया रहे दूर, फिर भी जाम में फंसने को रहे मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में मंगलवार को दोपहर 12 बजे से लागू ट्रैफिक व्यवस्था काफी कारगर साबित हुई। हालांकि शाम साढ़े पांच बजे के बाद भीड़ बढ़ गई। लेकिन, शहर के अंदर चार पहिया वाहन नहीं जाने दिए गए। फिर भी शहर के अंदर जाम लगा रहा। लोग पैदल और बाइक से खरीदारी करने के लिए आते-जाते नजर आए।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे के बाद जौनपुर जंक्शन (भंडारी) से शहर की ओर आने वाले वाहनों को कोतवाली, चहारसू के रास्ते सद्भावना भेजा जा रहा था। वे ये वाहन जोगियापुर होते हुए पुल के ऊपर से आजमगढ़ मार्ग पर गए। जेसीज से ओलंदगंज की तरफ जाने वाले वाहन को पहले ही रोक दिया गया था। यहां आने वाले वाहनों को बीआरपी इंटर कालेज के मैदान में खड़ा कराया गया। इसी तरह पालिटेक्निक चौराहा से ओलन्दगंज की तरफ जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया था। मछलीशहर पड़ाव से किशन काफी के तरफ जाने वाले वाली गाड़ियों को रोका गया था। बदलापुर पड़ाव बैरियर से ओलन्दगंज के तरफ जाने वाले वाहन नहीं जाने दिए जा रहे थे। नक्खास तिराहा (सद्भावना) से ओलन्दगंज के तरफ वाहन प्रतिबंधित किए गए थे। सुतरहट्टी तिराहे से कोतवाली के तरफ जाने वाले वाहनों को रोका गया था, जबकि चांद मेडिकल तिराहे से कोतवाली की तरफ वाहन नहीं जा पा रहे थे। इसी तरह अशोक टाकिज तिराहा (सद्भावना) से चहारसू के तरफ बाइक को छोड़कर कोई वाहन नहीं जाने दिया जा रहा था। यह व्यवस्था शाम साढ़े पांच बजे तक काफी कारगर साबित हुई। लेकिन, इसके बाद भीड़ बढ़ गई। हालांकि गाड़ियों को प्रतिबंधित इलाकों में नहीं जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें