कानून व्यवस्था को दुरूस्त बनाए रखने के लिए जिले के चार थानेदार और दो सीओ के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। ओबरा सीओ हर्ष पांडेय को पिपरी का क्षेत्राधिकारी और पिपरी सीओ अमित कुमार को ओबरा सर्किल का प्रभार सौंपा गया है।
म्योरपुर थानाध्यक्ष रहे कमल नयन दूबे को शक्तिनगर और शक्तिनगर थानाध्यक्ष रामदरश राम को म्योरपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। माची एसएचओ नागेश सिंह को हाथीनाला के प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। प्रभारी निरीक्षक हाथीनाला भैया एसपी सिंह मांची के थानेदार बनाए गए हैँ। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए नई तैनाती दी गई है।