जौनपुर। तहसीलदार व कृषि विभाग की संयुक्त टीम शुक्रवार की देर शाम सभी छह तहसीलों में स्थित उर्वरक की दुकानों पर आकस्मिक छापा मारा। जिसमें स्टाक रजिस्टर नहीं मिलने पर चार दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया गया। साथ ही ई-पास मशीन खराब रहने और स्टाक रजिस्टर आधा अधूरा रहने पर नौ दुकानदारों को स्पष्टीकरण दिया गया है।
उर्परक वितरण में किसी प्रकार की धांधली न हो। इसको गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने उप कृषि निदेशक जय प्रकाश को एसडीएम व उर्वरक निरीक्षकों की संय़ुक्त टीम गठित कर छापेमारी करने का निर्देश दिया था। जिसके क्रम में शुक्रवार को तहसीलदार व कृषि विभाग की टीम ने दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान उप कृषि निदेशक के नेतृत्व में केराकत तहसील के उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी की गई। स्टाक रजिस्टर नहीं रहने पर मनीष बीज विक्रय केंद्र व अशोक बीज भंडार सहित तीन दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया गया। वहीं जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में सदर तहसील में उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी की गई। जिसमें स्टाक रजिस्टर नहीं रहने व रेट बोर्ड सूची नहीं रहने परा राजू खाद भंडार पंचहटिया दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया गया। इसके अलावां भूमि संरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में मड़ियाहूं व मछलीशहर और जिला कृषि रक्षा अधिकारी के नेतृत्व में शाहगंज व बदलापुर तहसील में छापेमारी की गई। इस दौरान सभी तहसीलों में कुल 47 उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 20 नमूने लिए गए । वहीं स्टाक रजिस्टर अधूरा रहने व ई पास खराब मिलने पर नौ दुकानदारों को स्पष्टी करण दिया गया है।
डीएम के निर्देश उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी की गई। जिसमें 47 दुकानों से 20 नमूनें लिए गए। साथ ही चार दुकानों का लाइसेंस निरस्त किया गया। वहीं नौ दुकानों को स्पष्टीकरण दिया गया है।
अमित कुमार चौबे
जिला कृषि अधिकारी