फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में चार लोगों की गई जान

Sat, 03 Dec 2016 01:08 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
शुक्रवार को घने कोहरे के बीच स्कूल जाती छात्राएं।
विज्ञापन
घने कोहरे के चलते गुरुवार की रात और शुक्रवार को दिन में हुए अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


खेतासराय ःअब्बोपुर बाजार में शुक्रवार को सुबह कोहरे के चलते कार की चपेट में आने से दो युवक घायल हो गए।  बाजार में नीनहक (28) और डब्लू  (30)  निवासी अब्बोपुर सड़क के किनारे बात कर रहे थे । तभी दीदारगंज से आ रही  कार ने टक्कर मार दी ।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  मुंगराबादशाहपुर ःसुजानगंज से मुंगराबादशाहपुर की तरफ़ आ रहा टेंपो कोहरे की वजह से गड्ढे में पलट गया। जिसमें सवार ओमप्रकाश (35) निवासी औराई, भदोही, नागेंद्र (40) निवासी सोनहिता, सुजानगंज घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर  में भर्ती कराया गया। जहां से  इलाहाबाद रेफर कर दिया है । टेंपो चालक और दो अन्य सवार को भी चोटें आईं। तीनों को उपचार के बाद छोड़ दिया गया।

सुजानगंजः तिलहरा गांव में शुक्रवार की सुबह कोहरे से दिखाई नहीं पड़ने से पंपिंगसेट के पट्टे में फंसकर वृद्ध महिला पांचू (50) पत्नी देवशरण प्रजापति की मौत हो गयी । मीरगंज ः सेमरी बौलियापुर निवासी अखिलेश यादव (17) रात की गुरुवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

आशंका व्यक्त की जा रही कि कोहरे के चलते वह लाइन पार करते समय हादसे का शिकार हो गया होगा। सुबह प्लेटफार्म संख्या तीन के पास  पटरी पर शव मिलने पर परिजनों को सूचना दी गई। केराकत ः बीरमपुर गांव निवासी सुशीला देवी (55) अपने बेटे के साथ  मोटरसाइकिल पर बैठ कर केराकत से घर जा रही थी।

पचवर डगरा के पास बाइक की चपेट में आने से वह घायल हो गई। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर केराकत क्षेत्र के अहन गांव निवासी रामधनी (50) साइकल से कदहरा गांव से घर आते समय कदहरा पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।

जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शाहगंज ः घने कोहरे के चलते मैदा लदी डीसीएम कटार मोड़ के समीप अनियंत्रित हो सड़क के किनारे पलट गई। काफी देर तक लखनऊ - बलिया राज्य मार्ग बाधित रहा।

डीसीएम चालक घायल हो गया। क्षेत्र के नोनहट्टा गांव निवासी विनोद सिंह सीसी रोड स्थित पूर्वान्चल फ्लोर मिल से डीसीएम पर मैदा लाद कर आजमगढ़ जनपद के लालगंज बाजार जा रहे थे।

सिकरारा ःजौनपुर- इलाहाबाद मार्ग पर टेकारी मोड़ के पास गुरुवार की रात सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों में से एक युवक की  शुक्रवार को जिला अस्पताल में मौत हो गयी । जबकि  दूसरे घायल सोनू (24)  का इलाज चल रहा है । मृत युवक शिवलाल (28) नेवढ़िया के गुतवन गांव का  निवासी था ।

गुरुवार की रात वे दोनों बाइक से बारात में जा रहे थे। टेकारी गांव के पास अधिक कोहरे के कारण सड़क किनारे पुआल लदे खड़े ट्रैक्टर में बाइक से जा भिड़े। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। रात में ही सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस एम्बुलेंस से इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया, जहां शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें