फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक की टक्कर में चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिबनमऊ गेट के सामने रविवार को अपराह्न करीब दो बजे एक ही दिशा में जा रही दो बाइकें टकरा गईं। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

नरेंद्र बहादुर सिंह निवासी सिंहापुर नहोरा घर की ही अल्का को बाइक से लेकर बिबनमऊ गेट के सामने जलालपुर बाजार की तरफ जा रहे थे। बाइक मोड़ते समय पीछे से आ रहे अजय शर्मा निवासी कोडरी वाराणसी की बाइक से उनका दो पहिया वाहन टकरा गया। इस हादसे में दोनों बाइक सवारों के अलावा पीछे बैठीं अल्का और नगीना शर्मा भी घायल हो र्गइं। सभी घायलों को पास में स्थित एक अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद नरेंद्र बहादुर सिंह व नगीना शर्मा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें