फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बंदरों के काटने से अब तक चार की मौत, 18 से अधिक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में बंदर इतने खूंखार हो चुके हैं कि अब तक इनके काटने से एक साल से अधिक समय में चार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 18 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। इनका खौफ इस कदर है कि महिलाएं व बच्चे छत पर नहीं चढ़ रहे हैं। बंदरों से आजिज आकर लोगों ने सांसद सीमा द्विवेदी को पत्रक सौंपकर बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई। फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


पिछले दो वर्षों से बंदरों के आतंक से नगरवासियों में दहशत है। जहां बंदरों के झुंड दुकानदारों का सामान उठा ले जा हैं तो वहीं राहगीरों के हाथ से सामान भी झपटने से बाज नहीं आ रहे। विभिन्न मोहल्लों में बंदरों के झुंड घूमते हुए लोगों पर हमला कर रहे हैं।
स्टेशन रोड निवासी राजीव केशरी और राजकुमार केशरी कहते हैं कि स्टेशन रोड पर रात को कोई हाथ में सामान लेकर नहीं चल सकता। बंदर बेखौफ होकर छीना-झपटी कर सामान लेकर भाग जाएंगे। रात में स्टेशन आने-जाने वाली यात्री बंदरों से भयभीत रहते हैं। शाम होते ही स्टेशन रोड, गल्ला मंडी, सब्जी मंडी, नईगंज, गजराजगंज, जंघई रोड, प्रतापगढ़ रोड, पकड़ी गोदाम, नई बाजार सहित मुख्य बाजार में बंदरों का झुंड सड़कों पर आ जाता है फिर देर रात तक यह तांडव मचाते हैं।
विज्ञापन

थाने के बगल सभाजीत तिवारी (60) जो सड़क के किनारे खड़े थे कि बंदर ने उन्हें धक्का दे दिया। ट्रक के नीचे आने से उनकी मृत्यु हो गई। मोहल्ला गुड़हाई निवासी हृदय नारायण (45) छत पर किसी कार्य से गए थे उन पर अचानक बंदरों ने हमला कर दिया, छत से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। बहोरिकपुर निवासी हीरालाल (50) किसी काम से मुंगराबादशाहपुर आए हुए थे नई बाजार मोहल्ले में बंदरों ने होर्डिंग गिरा दी, जिससे उनकी जान चली गई। मोहल्ला पकड़ी गोदाम निवासी रेहान (5) अपने घर के बाहर खेल रहा था बंदरों के झुंड ने छत की दीवार से ईंट गिरा दी। सिर में चोट लगने अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इसके अलावा साहब निवासी शिवांगी (15) पुत्री राजेश गुप्ता, पूनम, अरसिया (2) पुत्री अशरफ, नई बाजार निवासी पुष्पा देवी भी बंदरों के हमले से घायल हैं।
राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने बताया कि जल्द बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू होगा। वहीं पालिकाध्यक्ष कपिल मुनि ने कहा कि पालिका प्रशासन द्वारा बंदरों से निजात दिलाने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें