मीरगंज बाजार में मोहर्रम जुलूस में आपत्तिजनक नारा लगाने की वीडियो वायरल होते ही मीरगंज पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
मीरगंज बाजार में थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर मोहर्रम जुलूस में आपत्तिजनक नारा लगाया गया था। यह नारा मोहर्रम जुलूस के दौरान मुख्य बाजार में हिंदू बस्ती में लगाया गया था। जिसे लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था। इस मामले में मीरगंज पुलिस चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को थी। इसकी जांच सीओ मछलीशहर अतर सिंह कर रहे थे। आपत्ति जनक नारा लगाने वालो को चिन्हित करके चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आपत्तिजनक विडियो वायरल होने पर पुलिस ने जांच करके चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।