फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी बांधने जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी जलालपुर मुख्य मार्ग स्थित खर्गसेनपुर बाजर के समीप बृहस्पतिवार को बाइक और साइकिल में टक्कर हो गई, जिसमें एक महिला घायल हो गई। इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जलालपुर थाना क्षेत्र के कोडरी निवासिनी नगीना देवी अपने पति कृष्णलाल के साथ बाइक से अपने मायके चोलापुर थाना क्षेत्र के दाऊदपुर दानगंज वाराणसी राखी बांधने जा रही थी। खर्गसेनपुर बाजार के पास पहुंचते ही बगल से एक वृद्ध साइकिल सवार लड़खड़ा कर बाइक से टकरा गया। इस टक्कर में कृष्णलाल की बाइक असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई। कृष्णलाल की (35) वर्षीय पत्नी नगीना सड़क पर गिर गई। घायलावस्था में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें