फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क हादसों में दो भाइयों समेत चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ तिराहे के समीप वाराणसी लखनऊ हाईवे पर बृहस्पतिवार को बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तीसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रतापगढ़ जनपद के अमरगढ़ करौदहा निवासी रिषभ उपाध्याय (25) चचेरे भाई अनुराग उपाध्याय (28) और निन्हू (23) के साथ एक ही बाइक जौनपुर गए थे। लौटते समय कुल्हनामऊ हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल के समीप वाराणसी की तरफ जा रही तेज रफ्तार निजी बस से बाइक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

इसके चपेट में आने से बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने रिषभ उपाध्याय व अनुराग उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया। निन्हू का इलाज चल रहा है।
सूचना पर थाने पहुंचे मृतक युवक के चाचा रामबाबू उपाध्याय ने तहरीर दी है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर बस को कब्जे में ले लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

लीलहा नहर की पुलिया से टकराकर युवक की मौत
गौराबादशाहपुर। आजमगढ़-जौनपुर बाईपास पर बृहस्पतिवार की रात लगभग सवा नौ बजे हुई तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार युवक की लीलहा मोड़ पर बनी पुलिया से टकराकर मौत हो गई । उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। गौराबादशाहपुर कस्बा निवासी प्रदीप साहू (40) तथा श्याम बाबू सेठ (35) किसी कार्य से जौनपुर गए थे। लौटते समय वे बाईपास पर स्थित किसी ढाबे पर भोजन करने जा रहे थे। तेज रफ्तार बाइक बाईपास पर लीलहा के पास स्थित नहर की पुलिया से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने प्रदीप साहू को मृत घोषित कर दिया। श्याम बाबू का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बाइक सवार एक युवक की मौत : शाहगंज। बाजार से घर जा रहे बाइक सवार युवक की बृहस्पतिवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के खेमीपुर लालपुर गौहर निवासी पवन पांडेय (25) पुत्र जमुना प्रसाद बाइक से शाहगंज से घर जा रहा था। अयोध्या मार्ग स्थित पेट्रोल पंप समीप ढाबे के पास पहुंचे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें