फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में चार अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

Tue, 13 Jun 2017 01:13 AM IST
jaunpur news
विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। क्राइम ब्रांच और खेतासराय थाने की पुलिस ने रविवार की रात एक मुठभेड़ में अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने चोरी की सात बाइक, दो तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

खेतासराय थानाध्यक्ष अनिल सिंह रविवार की रात खुदौली वनविहार रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान पता चला  कि चोरी की बाइक के साथ कुछ बदमाश खेतासराय की ओर जा रहे हैं। सूचना पर क्राइम ब्रांच के प्रभारी शशिचंद्र चौधरी भी पहुंच गए। मैनुद्दीनपुर तिराहे के पास पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने वाहन चेकिंग शुरू किया। तभी सामने से आ रहे दो बाइक पर सवार चार बदमाश पुलिस को देख रफ्तार तेज कर दी। पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस पर फायर किया। पुलिस ने किसी तरह घेराबंदी कर चारो को पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ की तो उनकी निशानदेही पर चोरी की साथ बाइक अलग अलग स्थानों से बरामद की गई। उनके पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए बदमाशों में नीरज यादव, अनुराग गोस्वामी, सुरेश यादव सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के उरडी गांव के हैं जबकि अंबुज सोनी उसी थान क्षेत्र के पौधनरामपुर का निवासी है। एसपी शैलेंद्र कुमार पांडेय ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें