फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में बनेगा पूर्व पीएम अटल बिहारी व गौतमबुद्ध तिराहा

विज्ञापन
कलीचाबाद में चौराहे का किया गया सुंदरीकरण। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। नगर के सुंदरीकरण के लिए जिला प्रशासन की तरफ से पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर काम कराया जा रहा है। इसी क्रम में दो नए प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। नगर के कुल्हनामऊ तिराहे को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व कलीचाबाद तिराहे को गौतम बुद्ध तिराहा बनाने की तैयारी हो गई है। इसको लेकर संबंधित फर्म ने अपना ब्लू-प्रिंट तैयार करके काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नगर में सुल्तानपुर से उतरते हुए कुल्हनामऊ तिराहे पर जीपी फर्म की तरफ से अटल तिराहा बनाया जा रहा है। इसमें पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद मूर्ति लगाई जाएगी। इसमें फौव्वारा व प्रकाश आदि की व्यवस्था की जाएगी। रात में जब फौव्वारा चलेगा तो प्रकाश की किरणों से इसकी सुंदरता बढ़ेगी।
इसके लिए 30 से 35 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा कलीचाबाद को गौतब बुद्ध तिराहा के नाम के नाम से तैयार किया जा रहा है। संबंधित फर्म होटल संचालक है। इसका निर्माण आधा बिस्वा से अधिक भूमि पर कराया जा रहा है। इसमें गौतम बुद्ध की प्रतिमा बनाई जा रही है। इससे लोगों को शांति का संदेश मिलेगा। साथ ही मैदान में हरी घास लगाई जाएगी व पार्क में बैठने की भी व्यवस्था रहेगी। इसके निर्माण पर 20 से 22 लाख रुपये खर्च आएगा।
विज्ञापन

नगर की सुंदरता के लिए जिला प्रशासन की तरफ से प्रयास जारी है। काफी काम हुआ है। दो नए प्रोजेक्ट हैं, जिसमें कुल्हनामऊ में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी व कलीचाबाद में गौतम बुद्ध के नाम पर तिराहा बनाने के साथ सुंदरीकरण कराया जा रहा है। - रजनीश राय, प्रभारी अधिकारी, स्थानीय निकाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें