फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल में भी पूरी नहीं हो सकी परियोजना, नागरिकों का पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। जल निगम की तरफ से नगर पंचायत में घर-घर स्वच्छ जल पहुंचाने के उद्देश्य से पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत पानी की ओवरहेड टैंक का निर्माण करवाया जा रहा है। धीमी गति के कारण नौ साल में काम पूरा नहीं हो सका है। इससे पानी की समस्या बरकरार है।
विज्ञापन

राज्य सेक्टर कार्यक्रम के तहत 10.24 करोड़ की लागत से 400 घरों में पाइप का कनेक्शन करके पानी की सप्लाई देनी है। इसका निर्माण नगर के सरोखनपुर व भलुआही में चल रहा है। अभी काम 60 फीसदी ही पूरा हो सका है। योजना के तहत इसके लिए 10.24 करोड़ रुपये स्वीकृत है। जबकि 9.73 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं।
विभाग ने प्रस्तावित कार्यों को दो जोन में बांटा है। जोन एक सरोखनपुर में शिरोपरि जलाशय की क्षमता 750 किलोलीटर कार्य पूर्ण है। यहां दो ट्यूबवेल में एक पूर्ण कर लिया गया है। जोन दो भलुआही में शिरोपरि जलाशय क्षमता 1400 किलोलीटर पूर्ण है। तीन ट्यूबवेल में दो का कार्य पूर्ण हो चुका है। सभासद जय कुमार सिंह व दिलीप जायसवाल का कहना है कि नौ साल बीत जाने के बाद भी स्वच्छ पेयजल योजना पूर्ण नहीं हो सकी है। 18 अगस्त को निरीक्षण के दौरान जल निगम के अधिकारियों को चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन

नगर पंचायत में पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत कार्य कराया जा रहा है। पेयजल आपूर्ति की रणनीति बनाई जा रही है। शुरुआत में योजना का लाभ 400 घरों के लिए प्रस्तावित है।
विज्ञापन

- राजीव श्रीवास्तव, सहायक अभियंता जलनिगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें