फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री के पौत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के कुद्दूपुर के पास सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के पौत्र सुशील सिंह (38) की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शव का अंतिम संस्कार गोमती नदी के रामघाट पर किया गया।
विज्ञापन

बक्शा क्षेत्र के सहोदरपुर गांव निवासी एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के भतीजे श्यामराज सिंह के पुत्र सुशील सिंह बदलापुर में पैथोलॉजी सेंटर चलाते थे। वह सोमवार की रात बदलापुर से अपने ननिहाल ऊंचनी गांव जा रहे थे। वह बाइक से रात करीब साढ़े दस बजे लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कुद्दूपुर के पास पहुंचे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।
स्थानीय लोगों ने घायल युवक के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुशील सिंह के मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। सुशील चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। मृतक सुशील की पत्नी ज्योति सहोदरपुर में हीं थी। मौत की खबर से वह बेसुध हो गई। वह दो बच्चों के पिता थे। बड़ा बेटा सम्मान सिंह (12) व सत्यम सिंह (10) है। दादी जड़ावती का भी रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पौत्र के मौत की खबर मिलते ही पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह मुंबई से मंगलवार को घर आ गए। अभी एक सप्ताह पूर्व कृपाशंकर सिंह के भतीजे धर्मराज सिंह का निधन हुआ था। उनका 8 फरवरी को शुद्धक 10 फरवरी को तेरहवीं की तैयारी चल रही थी। तभी हादसे में सुशील की मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। पूरे दिन शोक जताने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें