फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में पूर्व प्रधान की हत्या: पुरानी रंजिश में दबंगों ने मारी थीं गोलियां, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Thu, 06 Jun 2024 07:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर जिले में दबंगों की गोली से घायल पूर्व प्रधान ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना सिंगरामऊ के इनामीपुर ग्राम पंचायत के राजस्व गांव रामीपुर में हुई थी। पुरानी रंजिश में बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थीं। 
विज्ञापन
मृत पूर्व प्रधान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के इनामीपुर ग्राम पंचायत के राजस्व गांव रामीपुर में गोली से घायल पूर्व प्रधान की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसमें पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के इनामीपुर ग्राम पंचायत के राजस्व गांव रामीपुर में स्थित एक पशु आहार की दुकान के पास बुधवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के दबंगों ने दूसरे पक्ष के पूर्व प्रधान सत्य प्रकाश तिवारी उर्फ मुकेश पर ताबड़तोड़ दो गोली चला दी। मुकेश के बाएं हाथ और पेट में गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। आनन-फानन परिजनों की मदद से उन्हें बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। 

वहीं डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी मुकेश तिवारी को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया। जहां अगले दिन गुरुवार को 12 बजे दिन में पूर्व प्रधान सत्य प्रकाश तिवारी उर्फ मुकेश ने दम तोड़ दिया। उधर मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोली पुलिस

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में वादी प्रमोद कुमार तिवारी ग्राम इनामीपुर थाना सिंगरामऊ की तहरीर के आधार पर तीन नामजद अंकज तिवारी, दीपक तिवारी उर्फ भगवान निवासी इनामीपुर सिंगरामऊ और घनश्याम पांडेय निवासी जगदीशपुर सिंगरामऊ के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर पुलिस ने तीनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को जलालपुर के हौज टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें