फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि कर्मचारी की कोरोना से मौत, कलेक्ट्रेट कर्मचारी समेत 19 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 39 हो गया है। शुक्रवार को वाराणसी के निजी अस्पताल में दम तोड़ने वाले पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कलेक्ट्रेट कर्मचारी समेत 19 नए कोरोना मरीज भी मिले हैं। जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 3032 तक हो चुकी है।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के गोपनीय संभाग में तैनात लिपिक (55) शुगर लेबल बढ़ने और ऑक्सीजन लेबल कम होने पर जांच कराने वह शहर के निजी अस्पताल में गए। वहां हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया। वहां एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने कोरोना की आशंका जताते हुए सैंपल लेकर जांच को भेजा है।
शनिवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वरिष्ठ कर्मचारी के पॉजिटिव मिलते ही विवि परिसर में खलबली मच गई है। उनके संपर्क में आए अन्य लोग भी संदिग्ध की श्रेणी में आ गए हैं। इनके अलावा नए मिले मरीजों में एक कलेक्ट्रेट कर्मचारी भी शामिल है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की रात 444 सैंपल के रिजल्ट प्राप्त हुए। इसमें 19 पॉजिटिव हैं। छह सैंपल ऐसे हैं, जिनको दोबारा सैंपल लेकर के भेजा जाना है। 33 मरीज ठीक होकर घर गए। 689 नए सैंपल किए गए। अब तक 60759 सैंपल किए जा चुके हैं जिसमें 55638 के परिणाम मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें