फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janupur News: पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी की मिली लाश, हत्या की आशंका; पड़ताल में जुटी पुलिस

Sun, 01 Jun 2025 11:32 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर लाइन बाजार थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों शव की शिनाख्त पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी के रुप में की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
विज्ञापन
रामकृपाल यादव की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime News: जौनपुर के शहर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित वाजिदपुर तिराहे के पास पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार  पूर्व अधिकारी रामकृपाल यादव का शव बरामद हुआ। प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मानते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घटनास्थल की फोरेंसिक जांच भी कराई जा रही है।

रामकृपाल यादव मूल रूप से खुटहन थाना क्षेत्र के मैरवां गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास स्थित सुंदर नगर कॉलोनी में निवास कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। 
विज्ञापन


वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी देवेश सिंह और थाना प्रभारी लाइन बाजार सतीश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं और जांच की निगरानी कर रहे हैं। सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया कि मामले में सीसीटीवी फुटेज मिले है। जांच प्रक्रिया गहनता से की जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें