फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सामने बनेगा फुट ओवरब्रिज, डीएम भेजेंगे प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम डाॅ. दिनेश चंद्र व एसपी डाॅ. कौस्तुभ की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम ने बताया कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सामने सुरक्षा के दृष्टिगत फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसके लिए वो खुद शासन को प्रस्ताव भेजेंगे। साथ ही सिपाह के पास स्थित सेंट पैट्रिक स्कूल के पास सड़क चौड़ीकरण के आकलन प्रस्ताव को भी मांगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जनपद में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कराया जाए। लोगों को जागरूक किया जाए। डग्गामार वाहन न चलने पाएं। इसके साथ ही अवैध बस व टैक्सी स्टैंड संचालित नहीं हों। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया गया कि जनपद की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त होनी चाहिए। अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि ऐसे सड़कों को चिह्नित करते हुए तत्काल गड्ढे भरवाने का कार्य करांए। यातायात निरीक्षक ने बताया कि करीब 23 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। डीएम ने ऐसे मार्गों पर सड़क सुरक्षा संबंधी कार्य कराने के निर्देश दिए। कहा, ये भी सुनिश्चित किया जाए कि विद्यालयों में भी अनफिट वाहन संचालित ना हो। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारा दायित्व है कि अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग कराई जाए। पुलिस प्रशासन द्वारा इसमें पूरा सहयोग किया जाएगा। बैठक में सीडीओ ध्रुव खाड़िया, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें