फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कोहरा और गलन से पत्तों पर जम गईं पानी की बूंदें

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर में कोहरे में हैडलाइट जलाकर आते जाते वाहन। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में ठंड और गलन से राहत मिलती नहीं दिख रही है। मंगलवार को कोहरे और गलन के कारण दिनभर ठंड से राहत नहीं मिली। सब्जी के पौधों के पत्तों तक पर पानी की बूंदें जम गईं। दोपहर में दो घंटे के लिए धूप जरूर निकली लेकिन शाम होते ही फिर गलन बढ़ गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को दो बजे तक कोहरे और ठंड का दौर जारी रहा। दो बजे हल्की धूप निकली। दोपहर में हल्की धूप के दौरान बाजार में थोड़ी चहल-पहल बढ़ी। सड़कों पर भी लोग घूमते नजर आए लेकिन शाम चार बजे के बाद फिर लोग घरों में दुबक गए। पछुआ हवाओं ने कंपकंपी छुड़ा दी। तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है। लगातार तापमान के गिरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। धूप निकली लेकिन गलन और ठंड में कमी नहीं देखी गई। कोहरे के कारण राहगीरों, कामगारों, नौकरीपेशा लोगों को घर से बाहर निकलने के बाद परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर लोग ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन

ठंड के कारण पाला पड़ने की आशंका से किसान परेशान हैं। पाला पड़ा तो आलू, चना और मटर की फसलों को नुकसान हो सकता है। पिछले कई दिनों से पढ़ रही भीषण ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। घने कोहरे के कारण आम जनजीवन के साथ-साथ खेती-किसानी पर भी असर पड़ा है। पाले का असर सब्जियों की खेती पर भी पड़ सकता है। टमाटर, बैगन, फूलगोभी, मिर्च और आलू की फसल खराब हो सकती है। सर्दी और कोहरे की मार ने ट्रेन यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार को सूरत-छपरा एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, सुहेलदेव एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनों ने यात्रियों को घंटों इंतजार कराया। जौनपुर जंक्शन से प्रतिदिन करीब 36 जोड़ी ट्रेनों का आवागमन होता है। इन दिनों कोहरे की वजह से कई ट्रेन विलंब से स्टेशन पर पहुंच रही है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को सूरत-छपरा एक्सप्रेस सात घंटे देरी से जौनपुर जंक्शन पर पहुंची। दिल्ली जाने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस ढाई घंटे, एलटीटी मऊ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दून एक्सप्रेस सवा घंटे, लोकमान्य तिलक से फैजाबाद एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई। स्टेशन अधीक्षक राम प्रकाश ने बताया कि कोहरे के कारण कुछ ट्रेनें विलंब से पहुंच रही हैं।

मुंगराबादशाहपुर में कोहरे में हैडलाइट जलाकर आते जाते वाहन। संवाद

मुंगराबादशाहपुर में कोहरे में हैडलाइट जलाकर आते जाते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें