फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से जनजीवन प्रभावित

Thu, 10 Dec 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी लोग धूप के लिए तरस गए। घने कोहरे और ठंड  ने आम जन जीवन को प्रभावित किया है। कोहरे के चलते तमाम ट्रेने निर्धारित समय से एक से तीन घंटे देरी से चल रही हैं। जौनपुर से होकर गुजरने वाली तीन पसेंजर ट्रेनों का परिचालन फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया  गया है। हालांकि कोहरे में छोटे बच्चे स्कूल जाने को विवश हैं।
विज्ञापन


कोहरे और ठंड के  चलते सुबह दफ्तर पहुंचने में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  जिन  इलाकों में बुधवार को मतदान था वहां भी लोगों को बूथ पर पहुंचने में  दिक्कत हुई। हालांकि शाम तक मतदान का प्रतिशत 66 फीसदी का आकड़ा पार कर  गया। सुबह 11:30 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। जिले में अधिकतम तापमान 24 और  न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शाम को करीब सात बजे  सर्द हवा की रफ्तार तेज होने लगी।

इससे लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ गई।  पूर्वा हवा के बीच गलन बढ़ गई है। सुबह सुबह गांव से लेकर शहर तक कोहरे के  आगोश में रहा। दिन चढ़ता गया और कोहरा यथावत रहा। शाम ढलते ही कोहरे की  धुंध बढने लगी और सड़कों पर फर्राटे भरने वाले वाहनों की रफ्तार कम होने  लगी। इसके चलते सर्दी का असर भी बढने लगा। कोहरे ने सड़कों पर वाहनों की रफ्तार रोक  दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें