फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में शर्मनाक घटना: 67 साल के वृद्ध ने पांच साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Wed, 30 Apr 2025 11:12 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। 67 साल के वृद्ध ने पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किया। घटना को लेकर पिता ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के तेजीबाजार क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की बालिका के साथ 67 साल के वृद्ध ने दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
थाना क्षेत्र के एक गांव की पांच वर्षीय बालिका सोमवार की देर शाम अपने घर से धर्मस्थल जा रही थी। इसी दौरान 67 साल के एक व्यक्ति ने बालिका को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बालिका अपने घर पहुंची और पूरी घटना दादी को बताई। तीन घंटे बाद पिता थाने पहुंचे और पुलिस को घटना के बारे में बताया।

इसे भी पढ़ें; Jaunpur News: स्टेशन से बच्चा चोरी कर भाग रहा था चोर, पीछा करने पर एक महीने के मासूम को तालाब में फेंका; मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि पिता की शिकायत पर रामजी रावत के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। चिकित्सकीय परीक्षण के लिए बालिका को जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें