फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: स्टेशन से बच्चा चोरी कर भाग रहा था चोर, पीछा करने पर एक महीने के मासूम को तालाब में फेंका; मौत

Wed, 30 Apr 2025 10:44 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शाहगंज रेलवे स्टेशन से बच्चा चोरी कर भाग रहे चोर का आरपीएफ और जीआरपी ने पीछा किया। इस पर उसने बच्चे को तालाब में फेंक दिया। 
विज्ञापन
आरोपी ने बच्ची को तालाब में फेंका - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के शाहगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार- पांच के मध्य सो रहे एक परिवार का चोर ने एक माह का बच्चा चोरी कर लिया। भागते समय आरपीएफ, जीआरपी पुलिस के दौड़ाने पर आरोपी चोर ने बच्ची को तालाब मे फेंक दिया। 

विज्ञापन


जीआरपी के अथक प्रयास से बच्ची को बेहोशी की हालत में तालाब से निकालकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया। 

इसे भी पढ़ें; Sonbhadra News: बेकाबू ट्रक ने बालक को कुचला, मौत; बरात में शामिल होने के लिए गया था किशोर
विज्ञापन


उधर, सूचना पर पहुंचे सीओ जीआरपी वाराणसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा पंजिकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


करिया पुत्र लालजी शाहपुर जलालपुर अंबेडकर घर से आकर शाहगंज रेलवे स्टेशन पर उतरे। वह आजमगढ़ जा रहे थे। घटना के बाद से पत्नी लालमनी का रो- रो कर बुरा हाल है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें