फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर पांच को होगा पौध रोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में पांच जुलाई को अभियान चलाकर पौधरोपण किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न विभागों ने तैयारी शुरू दी है। पहले से ही गड्ढा खोदा जा रहा है। वन विभाग की नर्सरी से पौधे भी मंगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में इस साल शासन से 41 लाख 72 हजार 100 पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। जबकि डीएम ने तीन लाख 16 हजार 542 पौधे और लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। ऐसे में इस साल अब जिले में कुल 44 लाख 88 हजार 642 पौधे लगाये जाने का लक्ष्य है।पौध रोपण सकुशल हो सके। इसके लिए विभागवार लक्ष्य दिया गया है। जिसमें वन विभाग सहित कुल 27 विभागों को पौध रोपण कराने की जिम्मेदारी सौपी गई है, जो पांच जुलाई को पौध रोपण कराने का कार्य करेंगे। उधर तिथि निश्चित हो जाने के बाद लक्ष्य के अनुसार पौध रोपण करने के लिए विभाग गड्ढ़े की खुदाई पहले ही कर चुके हैं। वन विभाग के नर्सरी से पौधे भी मंगाना शुरू कर दिए हैं।
विभागवार लक्ष्य
जौनपुर। जिले में वन विभाग को 16 लाख 77 हजार पौधा लगाएगा। इसके अलावा ग्राम्य विकास 1535800, कृषि छह लाख, पंचायतीराज 173800, उद्यान 105700, राजस्व 173800, पर्यावरण 40 हजार, नगर विकास 21400, रेशम 18100, उच्च शिक्षा 15300, सहकारिता सात हजार, उद्योग 5500, स्वास्थ्य 5400, आवास विकास 4500, प्रावाधिक शिक्षा चार हजार, माध्यमिक शिक्षा 23500, बेसिक शिक्षा 23500, औद्योगिक विकास 10 हजार, पशुपालन 4500, लोक निर्माण दो हजार, ऊर्जा 2700, श्रम 5700, परिवहन 1800, रेलवे 10900, गृह व पुलिस 4500, सिंचाई छह हजार व बाल विकास विभाग 10242 पौधे लगाएंगे।
विज्ञापन

गोमती नदी के तट लगाए जाएंगे फलदार पौधे
करंजाकला। क्षेत्र के जासोपुर गांव में पन्नालाल स्वतंत्रता सेनानी जन कल्याण समिति ने ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी महाअभियान का शुभारंभ किया। इसके तहत जगह-जगह फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। संस्थापक अध्यक्ष शिवा वर्मा ने शाहगंज मार्ग पर जासोपुर बाजार में पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। गोमती के हनुमान घाट पर फलदार और छायादार पौधे लगाने की योजना है। डीएम की देखरेख में पौधरोपण कराया जाएगा। बाल किशुन वर्मा, विनोद कुमार, ज्याति वर्मा, कलीम सिद्दीकी, राजेश यादव, अनु यादव, शिवम, रोहित, मोहित, विकास यादव, अशोक यादव, अशोक भारतीय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें