फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव में खलल डाल सकते हैं पांच हजार लोग, पुलिस ने किया पाबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मल्हनी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में 5142 लोग गड़बड़ी फैला सकते हैं। वे बूथों पर अशांति फैलाने के साथ वोटरों को भी परेशान कर सकते हैं। इस आशंका को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने ऐसे लोगों को 107/16 के तहत पाबंद कर उनके घर नोटिस भेज दिया है। मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले कुल 6 थानों की पुलिस ने चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की आशंका होने पर लोगों को पाबंद किया है। सबसे अधिक बक्शा थाने की पुलिस ने 1422 लोगों को पाबंद किया है।
विज्ञापन

निष्पक्ष और शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। जो लोग मतदान को प्रभावित कर सकते हैं या कमजोर तबके के लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने से रोक सकते हैं उन्हें सूचीबद्ध करने का काम पुलिस ने अधिसूचना जारी होने के बाद से ही शुरू कर दिया था। सोमवार तक छह थानों की पुलिस ने 5142 के खिलाफ शांति भंग की आशंका में पाबंद करते हुए उनके घर नोटिस भेज चुकी है। ऐसे लोगों के इलाके में मतदान वाले दिन यदि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी होती है और वह उस मतदान केंद्र पर मौजूद पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया कि अभी तक लाइन बाजार थाने से 917, जफराबाद से 354, सरायख्वाजा से 730, बक्शा 1422, सिकरारा से 1292 और महराजगंज थाने से 427 लोगों को 107/16 के तहत पाबंद कर उनके यहां नोटिस भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें