फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ट्रेनों से आए पांच हजार प्रवासी श्रमिक

विज्ञापन
बुधवार को पटियाला के रेलवे स्टेशन से विशेष रेल जरिये यूपी के जौनपुर के लिए रवाना होती सवारियां। - फोटो : PANCHKULA
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में बुधवार की शाम सात बजे तक चार ट्रेनों से पांच हजार प्रवासी श्रमिक आए। सभी को सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए कतार बद्घ स्टेशन से बाहर लाया गया। सभी को लंच पैैकेट व विस्लेरी देकर बसों में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

जिले में रोज ट्रेनों से प्रवासी श्रमिक आ रहे हैं। जिसके क्रम में बुधवार को दिल्ली से एक, मुंबई से एक और सूरत से दो ट्रेनें जौनपुर जंक्शन पहुंची। जिनसे पांच हजार श्रमिक आए। सभी श्रमिकों के चेहरे पर घर पहुंचने की जल्दी साफ दिख रही थी। वहीं लाक डाउन व यात्रा में होने वाली कठिनाई भी साफ झलक रही है। ट्रेनों के पहुंचते ही प्रशासन पूरी तरह सर्तक हो जा रहा था। सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए कतार बद्घ प्रवासी श्रमिकों को स्टेशन से बाहर लाया जाता था। इसके बाद उनको लंच व विस्लेरी का पानी देकर बसों में बैठाकर गंतव्य रवाना कर दिया जा रहा था। जिले के रहने वाले प्रवासी श्रमिकों को तहसील भेज दिया जा रहा था, जहां उनकी जांच करने के बाद क्वारंटिन में रख दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें