फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हौजटोल प्लाजा के पास रोज बर्बाद हो रहा पांच हजार लीटर पानी

विज्ञापन
सिरकोनी के हौज ब्लॉक में हाईवे पर पाइप फटी होने पर सड़क पर बह रहा पानी। संवाद
विज्ञापन
सिरकोनी ब्लॉक के हौज टोल प्लाजा के पास हाईवे पर पाइपलाइन में लीकेज होने से रोजाना पांच हजार लीटर पेयजल बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

यह समस्या एक साल से है। यहां सालभर में करीब 18.25 लाख लीटर पानी बर्बाद हुआ है।
रोज ही दो पहिया वाहन चालक सड़क पर पानी होने के कारण हादसे में चोटिल हो जाते हैं। राहगीरों, स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों को भी परेशानी हो रही है। लोगों ने एनएचआई में इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन

स्थानीय दिनेश चौहान, रतन राजभर ने बताया कि पानी के कारण हमेशा हादसे का डर रहता है। एनएचआई के मेंटनेंस इंचार्ज हौज टोल मनीष सिंह ने बताया कि मरम्मत के लिए सामान ऊपर से मांग की गई है। पाइप लाइन को जल्द ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें