फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट खाने से एक ही परिवार के पांच बीमार ..

विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला । सरपतहा थाना क्षेत्र के एकडला गांव की ग्राम प्रधान समेत पविरा के पांच सदस्य रविवार की देर शाम मीट खाने से बीमार पड़ गए। सभी उल्टी दस्त से पीड़ित हो गए। उपचार एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन

सरपतहां थाना क्षेत्र के एकडला गांव की ग्राम प्रधान निर्मला देवी के घर रविवार की शाम मीट बना था। मीट खाने के आधे घंटे बाद ही लोग उल्टी दस्त से पीड़ित हो गए। परिवार की 4 वर्षीय बालिका ज्योंति ने मीट नहीं खाया था। रात में परिवार के सभी सदस्यों के एक साथ उल्टी करते देख वह घबरा गई। ज्योंति रोते हुए पड़ोसी के घर गई और घटना की जानकारी दी। पड़ोस के लोग पहुंचे तो देखा डिंपल (13), पंकज (11), निखिल (7), मोतीलाल (42), निर्मला (40) की हालत खराब थी। लोगंो ने सभी को एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां लोगों को भर्ती किया गया। डा. सीताराम दुबे ने बताया कि मीट में ही कोई गड़बड़ी रही होगी जिससे लोग उल्टी दस्त से पीड़ित हो गए। परिवार की जिस बच्ची ने मीट नहीं खाया था, वह सकुशल है। बीमार लोगों की भी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें