फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जफराबाद में बनेंगे पांच नए पुलिस बूथ, घटेगा पुलिस रिस्पांस टाइम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरकोनी। आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए जल्द ही जफराबाद थाना क्षेत्र में पांच पुलिस बूथ बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए पुलिस विभाग ने स्थान चिह्निकरण कर लिया है। पुलिस बूथ बनने से थाने की सीमाओं की दूरी घट जाएगी।
विज्ञापन


जफराबाद थाना क्षेत्रफल की दृष्टि से बड़ा थाना है। इसकी सीमा सेवईनाला बाजार, कचगांव, नाथूपुर व थाना क्षेत्र के अन्दर लाडपुर, जोगीबीर पुल के पास तक फैला है। पुलिस बूथ बनाकर इन स्थानों पर सिपाहियों की तैनाती कर पुलिसिंग को और बेहतर बनाया जाएगा। अपराधियों पर नकेल कसा जाएगा। सेवईनाला, कचगांव और नाथूपुर में पुलिस बूथ बनने के बाद पुलिस की थाना सीमा की समस्या भी खत्म हो जाएगी। दिन-रात की ऐसे प्रमुख स्थानों पर ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों के लिए यह बूथ सुरक्षा कवच का काम करेगें। अभी तक पुलिस सर्दी, गर्मी, बरसात के दिनों में किसी न किसी दुकान का सहारा लेते थे। कही न कही उन पर दुकानदार आदि से संबंधों के आरोप भी लगते थे। पुलिस बूथ बनने से इस समस्या का समाधान हो जाएगा। बूथ बन जाने से पुलिसिंग मजबूत होगी और रिस्पांस टाइम भी घटेगा। प्रशिक्षु आईपीएस व सीओ सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि जगहों का चिह्नांकन करा लिया गया है। जल्द ही पुलिस बूथों का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें