मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लुंबिनी दुद्धी मार्ग स्थित पकड़ी गांव के समीप सोमवार को कबाड़ वाहन की स्टेयरिंग फेल होने से सड़क किनारे वाहन पलट गया। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आजमगढ के मार्टिनगंज खरसहन खुर्द गांव निवासी अनिल (45) कबाड़ी की दुकान पर कार्य करता है। सोमवार सुबह वह कबाड़ की जीप को टोचन करके मार्टिनगंज वापस जा रहा था। वह सरायख्वाजा के पोटरियां जपटापुर के बीच पकड़ी गांव के पास पहुंचा तभी जीप की स्टेयरिंग फेल हो गई और संतुलन बिगड़ गया। इससे वाहन गहरे खड्डे में गिर गया। दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट्म हाउस में रखा गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।