फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मारपीट में घायल पांच महीने की मासूम की मौत, 43 दिन तक अस्पताल में लड़ती रही जिंदगी की जंग

Mon, 20 Jan 2025 09:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur Latest News : जौनपुर जिले में एक पांच माह की बच्ची की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। आरोप है कि आठ दिसंबर को हुई मारपीट में बच्ची घायल हुई थी। उसके बाद से ही इलाज चल रहा था। 
विज्ञापन
बच्ची की फाइल फोटो व रोती- बिलखती मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव में बीते 8 दिसंबर को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें पांच माह की बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सोमवार को इलाज के दौरान बालिका की मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


यह है मामला
कोहड़ा गांव का निवासी मोहनलाल प्रजापति नगर में रहकर एक फैक्टरी में कामकाज करता है। आरोप है कि बीते 8 दिसंबर की रात में गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने मोहन प्रजापति के गैर मौजूदगी में उसके घर में घुसकर पुरानी रंजिश के चलते पत्नी रीना प्रजापति (30) और 5 माह की पुत्री पारुल को ईंट से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर तीन के खिलाफ केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोते - बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का आरोप है की मारपीट के दौरान पारुल गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना के दौरान हालत गंभीर देखते हुए परिजनों ने आनन- फानन इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था। 

इधर, सोमवार की सुबह करीब 11 बजे चिकित्सकों ने इलाज के दौरान बच्ची को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि शव कब्जे में ले लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें