फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसिपल की आत्महत्या का मामला : नर्सिंग कॉलेज के डायरेक्टर पर FIR, ससुर का आरोप- सुष्मिता को उकसाया था

Mon, 20 Jan 2025 12:24 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी की शिवपुर पुलिस ने नर्सिंग एवं फार्मेसी कॉलेज के डायरेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रिंसिपल सुष्मिता सिंह की माैत के बाद ससुर ने दशरथ सिंह ने कहा कि डॉ. आनंद ने ही मेरी बहू को आत्महत्या के लिए उकसाया था।
विज्ञापन
सुष्मिता सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime : बाबतपुर स्थित नर्सिंग एवं फार्मेसी कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. आनंद कुमार पांडेय के खिलाफ शिवपुर थाने की पुलिस ने रविवार को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


आरोप है कि डायरेक्टर ने नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल सुष्मिता सिंह (30) को आत्महत्या के लिए उकसाया था। सुष्मिता ने गत 13 जनवरी को तरना ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन के सामने कूद कर जान दी थी। उनका मायका आजमगढ़ के दौलताबाग में है। उनकी शादी जौनपुर में हुई थी।  

ये है पूरा मामला
जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के धनरखा, कछवन गांव निवासी दशरथ सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बहू सुष्मिता सिंह शिवपुर रेलवे फाटक के पास चंद्रा ग्रीन अपार्टमेंट में अपनी आठ वर्षीय बेटी के साथ रहती थीं। डॉ. आनंद के नर्सिंग कॉलेज में सुष्मिता प्रिंसिपल थीं।
विज्ञापन


 गत 13 जनवरी की शाम सुष्मिता ने ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी थी। 14 जनवरी को पोस्टमार्टम के बाद सुष्मिता का अंतिम संस्कार किया गया। दशरथ सिंह ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद वह पुलिस के साथ सुष्मिता के फ्लैट पर गए। 

पुलिस के सामने फ्लैट का ताला खोला गया तो सुष्मिता का दो पेज का सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में सुष्मिता ने लिखा था कि डॉ. आनंद के उकसाने और गलत तरीके से दबाव डालने से वह अपने आपको संयमित नहीं रख पाई। डॉ. आनंद की प्रताड़ना से वह जान देने के लिए विवश हुई।

विज्ञापन

शिवपुर थाने का चक्कर काट कर परेशान हो गए थे
दशरथ सिंह ने बताया कि बहू का सुसाइड नोट मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कराने के लिए अपने परिजनों के साथ शिवपुर थाने का चक्कर काटते रहे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। शनिवार को उन्होंने पुलिस आयुक्त कार्यालय जाकर कार्रवाई की गुहार लगाई तो मामला अफसरों के संज्ञान में आया। 

इसके बाद शिवपुर थाने में डॉ. आनंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। दशरथ सिंह ने पुलिस अफसरों से मांग की है कि आरोपी के प्रभाव में आए बगैर शिवपुर थाने की पुलिस निष्पक्ष तरीके से प्रभावी कार्रवाई करे। ताकि, उनकी बहू की आत्मा को शांति और उनके परिवार को न्याय मिले।

बोले अधिकारी
घटनास्थल जीआरपी के क्षेत्र में था। जीआरपी की ओर से कार्रवाई नहीं की गई तो महिला के परिजनों की तहरीर के आधार पर शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया। सुसाइड नोट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। - चंद्रकांत मीना, डीसीपी वरुणा जोन  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें