फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सौ, एक हजार के नोट बंद होने से अफरातफरी

Thu, 10 Nov 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
बुधवार को बंद सिविल लाइन स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा। 
विज्ञापन
मंगलवार की आधी रात के बाद से पांच सौ और एक हजार के नोट बंद किए जाने की खबर से बुधवार को अफरातफरी का माहौल रहा। रोडवेज की दूध वाले से लेकर, जनरल स्टोर, रोडवेज बस, आटो रिक्शा, चाय-पान की दूकानों, ठेला, खुमचा पर दूकान लगाने वाले सब्जी, फल आदि के दूकानदारों के यहां ग्राहकों से किचकिच होती रही।  
विज्ञापन
अस्पताल में मरीजों के तीमारदार भी परेशान हैरान होते देखे गए।    पेट्रोल पंप पर बड़े नोट जरूर लिए जा रहे थे पर जितने की नोट उतने का पेट्रोल लेना पड़ा। किसी भी पेट्रोल पंप पर बड़े नोट लेने के बाद फुटकर वापस नहीं किया गया। इससे भी लोगों को परेशानी हुई।
  सफर कर रहे मुसाफिरों को भी ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अमर उजाला ने बुधवार को बड़े नोट बंद होने के बाद बाजारों की पड़ताल की तो कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जिला अस्पताल में अपनी पत्नी का इलाज कराने आए सुतौली गांव निवासी रामसजीवन बिंद बाहर से दवा लेने के लिए पांच सौ रुपये का नोट लेकर मेडिकल स्टोरों का चक्कर
विज्ञापन

  लगाते रहे लेकिन लेकिन कोई नोट लेने को तैयार नहीं हुआ। यही परेशानी जफराबाद के सुरेश चंद्र विश्वकर्मा की भी रही।  दूध के कारोबारी कलीचाबाद निवासी रामू यादव की माने तो जो भी दूध लेने पहुंचा पांच सौ या एक हजार का नोट पहले निकालता था। जब लोगों को पता चलता कि बिना फुटकर के दूध नहीं मिलने वाला तभी वे फुटकर रुपये दिए और दूध ले गए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें