फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीली नदी में मिली मछली बनी कौतुलहल का विषय

विज्ञापन
बक्शा क्षेत्र के बेलांव गांव स्थित पीली नदी में मिली कैट फिश। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। बक्शा ब्लॉक के बेलावा गांव स्थित पीली नदी में शनिवार को मछुआरे के जाल में एक अलग किस्म की मछली फंसी। मछुआरों के मुताबिक इस तरह की मछली यहां नहीं पाई जाती है। वहीं, लोगों ने मछली की तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

बेलावा गांव निवासी दयाराम पुत्र कतवारू चौहान पीली नदी में मछली पकड़ने गया था। जहां उनके जाल में एक अलग तरह की मछली फंस गई। जिसे लेकर वह घर आया। जहां अलग तरह की मछली मिलने की खबर लगने पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान किसी ने मछली की फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिया। वहीं, मछुआरे ने डर के कारण मछली को एक कुएं में डाल दिया। केराकत: केराकत तहसील क्षेत्र के ग्राम भितरी में शनिवार को की शाम पांच बजे अजगर दिखने से गांव में हड़कम्प मच गया। गांव के प्रधान विपिन सिंह के छोटे भाई सचिन सिंह ने उसे बोरे में भर दिया। गांव वालों ने बताया कि फोन कर वन विभाग से रामसेवक यादव को बुलाया। रामसेवक यादव ने बोरे को गाड़ी पर लादकर जंगल में लेकर चले गए और उन्होंने जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें