फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: भूमि विवाद को लेकर सगे भाइयों में चली गोली, महिला के जबड़े में लगी, हालत गंभीर

Sun, 18 Jun 2023 07:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर जिले के खुटहन कोतवाली क्षेत्र सियरावासी में दो सगे भाइयों के बीच वर्षों से भूमि विवाद चला आ रहा है। रविवार को संदिग्ध स्थिति में गोली चल गई। गोली बड़े भाई की पत्नी के जबड़े के आर-पार हो गई।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के खुटहन कोतवाली क्षेत्र सियरावासी में दो सगे भाइयों के बीच वर्षों से भूमि विवाद चला आ रहा है। रविवार तड़के संदिग्ध स्थिति में गोली चल गई। गोली बड़े भाई की पत्नी के जबड़े के आर-पार हो गई। जिला अस्पताल से हालत गंभीर देखते हुए उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गोली चलाने का आरोप लगा रहे हैं। 

विज्ञापन


गांव के केसरी तिवारी व उनके भाई छोटे भाई राधेश्याम तिवारी उर्फ तिनका तिवारी के बीच वर्षों से भूमि बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्षों पर मारपीट के करीब आधा दर्जन मुकदमे थाने में दर्ज हैं। रविवार तड़के दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद होने लगा। इसी दौरान चलाई गई गोली केसरी तिवारी की पत्नी सुनीता (50) के जबड़े के आर-पार हो गई। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी।

आननफानन एंबुलेंस से सुनीता को सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। वहां से सुनीता को बेहतर उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। सीएचसी खुटहन के अधीक्षक रोहित लाल ने बताया कि चोट गोली से लगने की पुष्टि हो रही है। 

विज्ञापन

वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह का कहना है कि सुनीता के जबड़े में किसी नुकीली वस्तु से घाव लगने की बात कही जा रही है। पास-पड़ोस के लोग भी गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ने से इनकार कर रहे हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विषैले जंतु के काटने से मासूम की मौत

मुंगराबादशाहपुर के नई बाजार मोहल्ला निवासी जय गुप्ता (5) पुत्र भीम गुप्ता को रविवार की सुबह किसी विषैले जंतु ने काट लिया। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। तबीयत बिगड़ती देख परिवार के लोग उसे उपचार के लिए मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां चिकित्साधिकारी ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्साधिकारी डा. अभय सिंह ने बताया कि मरीज जब आया तो उसकी मौत हो चुकी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें